बीकानेर में रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद होंगी सभी दुकानें

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 24 अक्टूबर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बीकानेर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) कावेंद्र सागर को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के समस्त बाजार और दुकानें रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं। उन्होंने एसपी को प्रत्येक थानाधिकारी को इन आदेशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने और नियमित गश्त करने के लिए पाबंद करने को कहा है।

pop ronak

मंत्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उन्होंने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन आदेशों की पालना हो रही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रात 11 बजे के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आदेशों की पालना में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की संभावना न रहे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के खोखों, ढाबों और अस्थाई दुकानों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *