गोचर भूमि बचाने के लिए बीकानेर शहर कांग्रेस गोपाष्टमी को उपवास करेगी

ग्राम 2 एडी में कांग्रेस का पंचायती राज सम्मेलन 9 अगस्त को
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अक्टूबर। बीकानेर शहर कांग्रेस आगामी 30 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को गोपाष्टमी के अवसर पर गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ‘अराजीराज’ (सरकारी भूमि) करने के विरोध में उपवास कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह सांकेतिक उपवास जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यशपाल गहलोत के नेतृत्व में उपवास, डॉ. कल्ला रहेंगे मौजूद

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि गोचर बचाने के लिए कांग्रेस हर आवश्यक कार्यवाही करने को तैयार है। यह कार्यक्रम बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होगा। इस उपवास कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास जी कल्ला भी मौजूद रहेंगे। इस सांकेतिक अनशन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि जो भूमि बीकानेर के तत्कालीन भामाशाहों द्वारा खरीदकर गोचर (पशुओं के चारे) हेतु दान की गई थी, उस पर राज्य सरकार या प्राधिकरण किस आधार पर अपना हक जता रहा है।

सभी कांग्रेस संगठन निभाएंगे भागीदारी

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस उपवास कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला व प्रदेश पदाधिकारी गण, पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, इंटक के साथ-साथ सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएंगे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *