भारतीय मजदूर संघ की बैठक में संगठन विस्तार- दीपक चतुर्वेदी संभाग सह संगठन मंत्री मनोनीत

भारतीय मजदूर संघ की बैठक में संगठन विस्तार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 अक्टूबर । भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला बीकानेर कार्यालय पर शिवदत्त गौड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, संरक्षक शिव कुमार व्यास, और जिला अध्यक्ष रेखा पंडित उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रम कोड का विरोध और आक्रोश रैली का आह्वान

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीएमएस पिछले 70 वर्षों से त्याग, तपस्या और बलिदान के ध्येय वाक्य के साथ राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिकहित की विचारधारा पर कार्य कर रहा है, यही कारण है कि संगठन में कभी विघटन नहीं हुआ। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा श्रम कोड के माध्यम से नौकरी के घंटों को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने की आलोचना की और इसे श्रमिक हित पर कुठाराघात बताया। डाबी ने श्रमिकों का आक्रोश प्रदर्शित करने के लिए 26 दिसंबर को राजधानी में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में बीकानेर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार और नवीन दायित्वों की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे। उन्होंने दीपक चतुर्वेदी को संभाग सह संगठन मंत्री मनोनीत करने की घोषणा की। इसके अलावा, देवेश सोनी को संयुक्त जिला मंत्री, जय किसन पुरोहित को जिला उपाध्यक्ष, और अनिल सिंह को सह मंत्री के दायित्व दिए गए। सभा में गौरी शंकर व्यास और शिवकुमार व्यास ने भी कार्यकर्ताओं को रैली हेतु प्रोत्साहित किया। अंत में, जिला अध्यक्ष रेखा पंडित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर सभा के समापन की घोषणा की।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *