बीकानेर में 28 अक्टूबर को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन

गायत्री मंत्र महायज्ञ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 अक्टूबर । गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की 100 वर्ष से निरंतर जलती आ रही अखंड ज्योति के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में, बीकानेर में एक दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ब्रज वाटिका पार्क से होगी महायज्ञ की शुरुआत

pop ronak

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे जय नारायण व्यास कॉलोनी, सेक्टर नंबर 1 स्थित ब्रज वाटिका पार्क में होगा। महायज्ञ का संचालन प्रख्यात यज्ञकर्ता डॉ. उमाकांत गुप्त, पूर्व प्राचार्य महारानी महाविद्यालय के निर्देशन में किया जाएगा। यज्ञ सत्र सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

गायत्री रथ यात्रा और दीप यज्ञ का आयोजन

यज्ञ के पश्चात, हरिद्वार से आई “गायत्री रथ यात्रा” का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो आदर्श विद्या मंदिर, वृंदावन पार्क, चंद्रशेखर पार्क, शिव मंदिर और पूरी व्यास कॉलोनी में भ्रमण करेगी। शाम को, 5 बजे से 7 बजे तक दीप यज्ञ का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर की जिलाधीश श्रीमती नम्रता वृष्णि उपस्थित रहेंगी। सांयकाल 5 बजे मूर्ति चौराहा, व्यास कॉलोनी में दर्शन और पूजन कार्यक्रम के पश्चात एक विराट कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहाँ श्रद्धालु अखंड ज्योति के 100 वर्षों के इतिहास को नमन करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति

गायत्री परिवार, बीकानेर द्वारा यह आयोजन समाज में हर घर को गायत्री उपासना से जोड़ने तथा सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक जागृति के प्रसार हेतु किया जा रहा है। आयोजन समिति की प्रभारी सोनाली सक्सेना ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *