17 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, सबसे पहले आने वाले दूल्हे का होगा विशेष सम्मान

17 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अक्टूबर। दूल्हा-दुल्हनों की हल्दी, हाथकाम और मेंहदी जैसी वैवाहिक रस्मों तथा मांगलिक गीतों की गूंज के साथ, माली सैनी वैवाहिक समारोह देवउठनी एकादशी को बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह बनने जा रहा है। माली सैनी वैवाहिक समारोह के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह समारोह 1 नवम्बर 2025 को देवउठनी एकादशी के अवसर पर आयोजित होगा, जिसमें कुल 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि 17 जोड़ों के परिवारों सहित सम्पूर्ण माली-सैनी समाज में वैवाहिक तैयारियों की धूम है और बारातियों के स्वागत से लेकर दुल्हन की विदाई तक की सभी व्यवस्थाएँ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह के लिए समिति के कार्यकर्ताओं ने लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के भोजन, जल और पार्किंग की व्यवस्थाओं का दायित्व संभाल लिया है। समारोह की खास बात यह है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सबसे पहले बारात लेकर पहुंचने वाले दूल्हे का समिति की ओर से विशेष अभिनन्दन किया जाएगा। ‘शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार’ के नाम से यह विवाह समारोह समाज की एकता, संस्कार और परम्परा का अनुपम प्रतीक बन रहा है, जिसमें वरिष्ठजनों का अनुभव, युवाओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण पेश कर रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *