श्रीडूंगरगढ़ में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

पड़ोसी युवक ने 17-वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म,
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अश्लील वीडियो वायरल करने पर दो आरोपियों के खिलाफ FIR

बीकानेर, 30 अक्टूबर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिता ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसी मोहल्ले के दो आरोपी युवक उनकी पुत्री को रात 11 बजे मोटरसाइकिल पर बहला-फुसलाकर ले गए थे, जहाँ उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर रात भर एक कमरे में बंद रखा और जबरन दुष्कर्म किया, साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी और पंचायती में आरोपियों ने गलती मानते हुए आगे कोई संबंध न रखने का वादा किया था। हालांकि, 21 अक्टूबर को दोनों आरोपी फिर घर आए और शारीरिक संबंध कायम रखने की धमकी दी, जिसके मना करने पर आरोपियों ने 22 अक्टूबर को नाबालिग के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *