एमजीएसयू में गूंजेगी ‘झणकार 2025

एमजीएसयू में गूंजेगी 'झणकार 2025
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

ABVP इकाई 18 नवंबर को नृत्य, गायन और फैशन वॉक का सांस्कृतिक महासंगम करेगी आयोजित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 10 नवंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) इकाई की ओर से 18 नवंबर को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झणकार 2025 — लोक रा रंग, झणकार रे संग’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे संत मीरा बाई ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

pop ronak

कार्यक्रम का उद्देश्य और आकर्षण
इकाई अध्यक्ष हरीश सहारण ने बताया कि ‘झणकार’ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कला को मंच प्रदान करना और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गायन, नृत्य, फैशन वॉक और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी।

इकाई सचिव निर्विका राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर प्रांत राज्य विश्वविद्यालय सहसंयोजक रेवंत सिंह रजवी, महानगर विश्वविद्यालय संयोजक आदित्य व्यास, तनमय महानंद, योगेंद्र सिंह, राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *