डॉ. टैस्सीटोरी की 107वीं पुण्यतिथि पर 22 व 23 नवंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय ‘ओळू समारोह’

डॉ. टैस्सीटोरी की 107वीं पुण्यतिथि पर 22 व 23 नवंबर को
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,16 नवंबर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ के तत्वावधान में साढ़े चार दशकों की सृजनात्मक एवं साहित्यिक आयोजन श्रृंखला के तहत राजस्थानी के पुरोधा महान् इटालियन विद्वान लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी की 107वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय ‘ओळू समारोह’ का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के संयोजक व सहसंयोजक
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था के संयोजक कमल रंगा ने बताया कि इस दो दिवसीय (22 व 23 नवंबर) समारोह के संयोजक वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी होंगे, जबकि सहसंयोजक की जिम्मेदारी युवा कवि गिरिराज पारीक संभालेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा

प्रथम दिन (22 नवंबर 2026, शनिवार)

प्रातः 11 बजे डॉ. टैस्सीटोरी के समाधि-स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा ‘राजस्थानी मान्यता’ पर केंद्रित विचारांजलि का आयोजन होगा।

द्वितीय दिन (23 नवंबर 2026, सोमवार)

सायं 5:15 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में ‘काव्य रंगत-शब्द संगत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में नगर के विशेष आमंत्रित राजस्थानी, हिंदी और उर्दू के कवि-शायर अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *