भारतीय स्टेट बैंक ने सेवानिवृत्त बैंकर्स की समस्याओं के निदान हेतु आयोजित किया कार्यक्रम, प्रबंधन ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

भारतीय स्टेट बैंक ने सेवानिवृत्त बैंकर्स की समस्याओं के निदान हेतु आयोजित किया कार्यक्रम
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 13 नवंबर । भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा पब्लिक पार्क बैंक परिसर में पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिए ‘समाधान पखवाड़े’ के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन और अभिषेक माथुर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बैंकर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
पेंशनर्स की मुख्य समस्याएँ
ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस दौरान पेंशनर्स को मिलने वाले लाभों में आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य रूप से उठाई गई समस्याएँ:

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
  • पेंशन विभाग द्वारा बैंकर्स के रिकॉर्ड में रही त्रुटियाँ।
  • विभिन्न शाखाओं में आम ग्राहक को झेलनी पड़ रही दिक्कतें।
  • मेडिकल बिलों के भुगतान में होने वाली देरी।
  • परिचय पत्र और डिस्पेंसरी में मिलने वाली दवाइयों की कमी।
  • पीपीओ की प्रति प्राप्त नहीं होना।
  • सेवानिवृत्ति के बाद होने वाले भुगतान में विलंब।

बैंक प्रबंधन का आश्वासन
बैंक प्रबंधन ने शीघ्र ही बताई गई सभी समस्याओं के निदान हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता, नरेन्द्र पालीवाल सहित संगठन के प्रतिनिधि जैसे वाई के शर्मा-योगी, भूदेव शर्मा, आई सी बच्छावत, माणक सुथार, जेसीएल बोथरा, नलिन कुमार सारवाल, वी के शर्मा, एमएमएल पुरोहित, आर पी धवल, एल एन मेहता, सी एस आचार्य, एस डी नागल, सुधीर मित्तल, पवन सिंघल, मोहन लाल मेघवाल, एन के गौड़, के एन आर्य, सुरेश शर्मा, अली अकबर और बुलाकी राठौड सहित अन्य सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *