पीबीएम अस्पताल में 3-4 अक्टूबर को आयोजित होगी दो दिवसीय POCUS वर्कशॉप

पीबीएम अस्पताल में 3-4 अक्टूबर को आयोजित होगी दो दिवसीय POCUS वर्कशॉप
quicjZaps 15 sept 2025
  • देशभर के विशेषज्ञ देंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण

बीकानेर, 02 अक्टूबर । सरदार पटेल (एस.पी.) मेडिकल कॉलेज एवं पी.बी.एम. अस्पताल के निश्चेतन (एनेस्थीसिया) विभाग तथा ‘इंसा’ (ISA) सिटी ब्रांच, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय ‘पॉइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड’ (POCUS) वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित ओ.टी. ‘ए’ ब्लॉक के सेमिनार हॉल में आयोजित होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंभीर मरीजों के त्वरित निदान और उपचार पर रहेगा ध्यान

pop ronak

निश्चेतन विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. कांता भाटी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य विषय “संभावनाओं को देखना, निदान में सुधार और गंभीर मरीजों की देखभाल में बदलाव” रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को मरीज के बेडसाइड पर ही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड के जरिए त्वरित जांच, सटीक निदान और गंभीर स्थिति में तत्काल उपचार का व्यावहारिक कौशल (हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग) प्रदान करना है।

देश के ख्यातिप्राप्त चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
कार्यशाला में देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों से पधारे विशेषज्ञ डॉक्टर रेजिडेंट्स एवं चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेंगे।
डॉ. जीतेंद्र शर्मा: आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम, डॉ. सादिक मोहम्मद एवं डॉ. राकेश कुमार: एम्स, जोधपुर, डॉ. मृत्युंजय कुमार: एम्स, नई दिल्ली, डॉ. गोपाल कृष्ण जालवाल: एम्स, बठिंडा।

हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और आपातकालीन परिस्थितियों पर विशेष सत्र

वर्कशॉप में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अभ्यास कराया जाएगा। इसके तहत हृदय, फेफड़े और रक्त वाहिकाओं की अल्ट्रासाउंड जांच तथा क्रिटिकल केयर में इसके उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सिमुलेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट पर विशेष लाइव प्रदर्शन आयोजित होंगे, जिससे आपातकालीन स्थितियों में डॉक्टर त्वरित और सटीक निर्णय ले सकें।

वरिष्ठ अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

इस आयोजन को एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा एवं पी.बी.एम. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घिया का मार्गदर्शन प्राप्त है। कार्यशाला के सफल संचालन में डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंतन तथा वर्कशॉप को-ऑर्डिनेटर डॉ. सत्यप्रकाश एवं डॉ. जिनेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।