30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा कल

30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा कल
quicjZaps 15 sept 2025
  • विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रातः 11 बजे से होगा आयोजन

बीकानेर, 02 अक्टूबर । परम श्रद्धेय स्वामी संवित् सोमगिरि जी महाराज के आशीर्वाद तथा शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा शनिवार, 03 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बीकानेर शहर एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा बीते 29 वर्षों से इस परीक्षा का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा की अनिवार्य शर्तें एवं नियम

pop ronak

पूज्य स्वामी जी महाराज ने परीक्षा के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थी श्रीमद्भगवद्गीता (क्रमांक 20, गीताप्रेस गोरखपुर) अथवा मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा प्रकाशित गीता-पुस्तक की सहायता से प्रश्न-पत्र हल कर सकेंगे।

पुस्तक की अनिवार्य शर्त: परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी के पास निर्धारित गीता पुस्तक होना अनिवार्य है। पुस्तक न होने की स्थिति में छात्र परीक्षा देने हेतु पात्र नहीं होगा।

परीक्षा शुल्क व पुरस्कार: प्रति विद्यार्थी परीक्षा शुल्क ₹5 निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के 10 प्रतिशत मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कक्षावार परीक्षा पाठ्यक्रम

  • शिशु वर्ग (कक्षा 4 व 5): गीता के अध्याय 1 से 3
  • कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8): गीता के अध्याय 1 से 9
  • वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12): संपूर्ण गीता (अध्याय 1 से 18)
  • महाविद्यालय वर्ग (सभी कक्षाएं): संपूर्ण गीता (अध्याय 1 से 18)

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शुक्रवार सायं 5:30 बजे पूज्य स्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में गीता प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें परीक्षा सामग्री के वितरण, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का अंतिम आवंटन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।