बीकानेर में सात दिवसीय ‘भजनामृत भागवत कथा’ का शुभारंभ

बीकानेर में सात दिवसीय 'भजनामृत भागवत कथा' का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

साध्वी मिथिलेश ने कहा- जहाँ भगवान का नाम गूंजे, वहाँ सुख-समृद्धि का वास

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 नवंबर । जय नारायण व्यास मूर्ति सर्किल के पास स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आज से सात दिवसीय ‘भजनामृत भागवत कथा’ का वाचन भक्तिमय माहौल में शुरू हो गया। कथा की शुरुआत से पूर्व आज सुबह विधि-विधान से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उज्जैन की साध्वी कर रहीं कथा का वाचन
भागवत कथा का वाचन उज्जैन से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी मिथिलेश दीदी वैष्णव द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ उज्जैन के रामशरण दास जी महाराज भी सात दिवसीय कथा में उपस्थित रहेंगे। कथा की संयोजक कामिनी विमल भोजक मैया ने बताया कि इस भक्ति रस सरिता में सभी श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
सचेतन झाँकियाँ और संकल्प
कथा के दौरान भगवान की लीलाओं से सजी सचेतन झाँकियाँ भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगी। इस अवसर पर साध्वी मिथिलेश दीदी वैष्णव ने कहा कि “जहाँ भगवान का नाम गूंजता है, वहाँ सुख-समृद्धि और संपदा का वास होता है।” उन्होंने बीकानेर को छोटी काशी बताते हुए यहाँ कथा वाचन का सौभाग्य प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रामशरण दास जी महाराज ने बताया कि उन्होंने साध्वी जी और इंदु दीदी, पंडित आनन्द जी के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर 108 बार कथाओं का वाचन करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बीकानेर के श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस भक्ति रस भागवत का आनंद लेने कथा स्थल अवश्य पधारें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *