श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पर परिचर्चा

बीकानेर, 26 नवंबर 2025। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष भारत सरकार के थीम “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” पर केंद्रित यह कार्यक्रम छात्रों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
संविधान की विशेषताओं पर चर्चा
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान भारतीय नागरिकों को उसके मूल्यों, आदर्शों और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों को संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने संविधान का सूक्ष्म परिचय करवाया और छात्रों को बताया कि भारत सरकार ने इस साल एक विशेष पोर्टल खोला है, जहाँ कोई भी नागरिक भारतीय संविधान के लिए अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए देश की एकता व अखंडता के प्रति सजगता से कर्तव्य पालन करने पर जोर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रस्तावना का वाचन और शपथ
इस अवसर पर डॉ. राजेश कस्वां ने संविधान की प्रस्तावना (उद्देश्यिका) का वाचन करवाया और इसके महत्व को विस्तार से समझाया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा ने सभी विद्यार्थियों को संविधान की शपथ भी दिलवाई।

राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. भारती सांखला ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “कौमी एकता” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। डॉ. रफी अहमद, डॉ. के.के. खत्री, डॉ. सुशील कुमार दैया और श्रीमती पिंकी भाटी सहित सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री फरसाराम चैधरी के द्वारा किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *