आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा किया सीए ओलंपियनस का आयोजन

आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा किया सीए ओलंपियनस का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 1 दिसम्बर। आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा सीए विद्यार्थियों का खेल महाकुंभ जिसे सीए ओलंपियनस का नाम दिया गया है। ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसीया ने बताया 5 दिन तक भव्य रूप से चले खेल महाकुंभ में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें इंडोर गेम्स का आयोजन करणी सिंह स्टेडियम में हुआ वही आउटडोर गेम्स का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सचिव सीए हेतराम पूनिया ने बताया तीन दिन चले आउटडोर गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेतारू डी जेनरेशन एक्सए उपविजेतारू द हाउज़ैटस् व टूर्नामेंट का मैन ऑफ द टूर्नामेंटरू देवेश राठी रहे। टूर्नामेंट की महिला ऑफ द टूर्नामेंट, अंजली मोहता और प्रियदर्शिनी व्यास रही। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता, नूब्स , उपविजेता , एवेंजर्स व टूर्नामेंट का मैन ऑफ द टूर्नामेंट , कुशल बोहरा रहे। टूर्नामेंट की महिला ऑफ द टूर्नामेंट श्रेयांशी नवलखा रही।

pop ronak

विजेता टीमों व विजेता रहे विद्यार्थियों को टूर्नामेंट के अतिथियों सीए रवि शर्मा, सीए जेठाराम शर्मा, सीए अनुरुद्ध गहलोत, सीए एन. के. गोयल व ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया, उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद , सचिव सीए हेतराम पूनिया, कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा , ब्रांच सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा , ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपड़ा ने बधाई दी व उन्हें ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *