गूगल पर ‘कॉल गर्ल’ का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, युवक से साइबर ठगों ने ठगे ₹2.30 लाख

डिजिटल जनगणना के नाम पर राजस्थान में बढ़ा साइबर फ्रॉड का खतरा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

फरीदाबाद, 29 नवंबर । सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपत्तिजनक सेवाओं की तलाश करने के चक्कर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के एक युवक को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। साइबर ठगों के जाल में फंसकर पीड़ित युवक ने अपनी मेहनत की कमाई के 2 लाख 30 हज़ार 800 रुपये गंवा दिए। सेक्टर-3 निवासी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल में पहुँचने पर मांगे गए पैसे
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर 2025 को वह गूगल पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए मोबाइल नंबर खोज रहा था, जहाँ उसे एक नंबर मिला। उस नंबर पर व्हाट्सएप चैट करने के बाद उसे एक और मोबाइल नंबर दिया गया।
22 नवंबर को पीड़ित ने दूसरे नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित एक होटल में बुलाया। युवक जब होटल पहुँचा, तो आरोपी ने दिए गए तीसरे नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करने को कहा। मिलने से पहले ही, आरोपी ने विभिन्न बहानों से पैसों की माँग शुरू कर दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सर्विस चार्ज, GST और पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी
ठगों ने चालाकी से ‘सर्विस चार्ज’, ‘होटल एंट्री फीस’, ‘पुलिस वेरिफिकेशन’, ‘जीएसटी (GST)’ और अन्य शुल्कों के नाम पर पीड़ित से यह पूरी रकम कई चरणों में ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित ने यह राशि यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक और एसबीआई जैसे अलग-अलग बैंकों के खातों में अपने दोस्तों (आयुष्य सैनी और स्वप्निल चौधरी) के माध्यम से जमा करवाई।

pop ronak

पुलिस ने 45 होटलों के रिकॉर्ड खंगाले
घटना की शिकायत मिलने के बाद बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को नवलू कॉलोनी और रेलवे रोड पर स्थित लगभग 40 से 45 होटलों के रिकॉर्ड की जाँच की। होटल के रजिस्टर और प्रत्येक कमरे की बारीकी से पड़ताल की गई।

थाना प्रभारी ने होटल मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे बिना वैध पहचान दस्तावेज़ (ID Proof) के किसी को कमरा न दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उस साइबर गिरोह की तलाश कर रही है जिसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *