बज्जू थाना परिसर में सिपाही की संदिग्ध मौत: बाथरूम में घायल मिले रिछपाल

बज्जू थाना परिसर में सिपाही की संदिग्ध मौत: बाथरूम में घायल मिले रिछपाल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 29 नवंबर । बीकानेर जिले के बज्जू थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना हुई, जहाँ सीएलजी भवन के बाथरूम में कार्यरत एक सिपाही रिछपाल जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि वह बाथरूम में गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा समय पर उन्हें नहीं संभाले जाने के भी सवाल उठ रहे हैं।
घंटों तक घायल अवस्था में पड़े रहे सिपाही
घटना शुक्रवार शाम करीब पाँच बजे की बताई जा रही है। बज्जू पुलिस थाने में कार्यरत कानिस्टेबल रिछपाल जाट सीएलजी भवन में ही रहते थे। शाम को जब एक अन्य कानिस्टेबल सीएलजी भवन की तरफ गया, तो रिछपाल को आवाज दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम अंदर से बंद था, जिसे खोलने पर रिछपाल अंदर घायल अवस्था में पड़े मिले और उनके सिर से खून बह रहा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रास्ते में तोड़ा दम
घायल रिछपाल को तुरंत बज्जू उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सिर में अंदुरुनी चोट के चलते उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, उन्हें बीकानेर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पीबीएम अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

pop ronak

परिजनों को सूचना दी गई
मृतक सिपाही रिछपाल जाट सीकर जिले के काको की ढाणी निवासी थे। उनका शव बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी रिपोर्ट पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस घटना ने थाना परिसर में शोक का माहौल बना दिया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *