बीकानेर में बेटे ने किया पिता का मर्डर, एक्सीडेंट बताकर दफनाया था शव, सख्ती से पूछताछ पर कबूला

बीकानेर में पिता की हत्या करने वाले बेटे को जेल भेजा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 नवंबर । बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के गौडू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपने 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता गोपीराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे ने परिवार के लोगों को यह कहकर गुमराह किया कि पिता की मौत एक्सीडेंट में हुई है, और शव को 27 नवंबर को दफना दिया गया था।
अज्ञात व्यक्ति के फोन से खुला राज
शुरुआत में परिवार ने बड़े बेटे की बात पर विश्वास करते हुए शव दफना दिया। हालांकि, 28 नवंबर को एक बड़ा मोड़ आया जब गांव के एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके बताया कि गोपीराम की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है।
पुलिस ने इस सूचना पर गोपीराम के घर पर संपर्क साधा, जिसके बाद परिवारजनों को बड़े बेटे योगीराम पर शक हुआ। मृतक गोपीराम के छोटे बेटे ने बज्जू थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सख्ती पर कबूला जुर्म और हुआ फरार
पुलिस का कॉल आने के बाद घरवालों ने बड़े बेटे योगीराम को बुलाया और सख्ती से पूछताछ की। तब योगीराम ने घरवालों के सामने सच कबूल किया।
उसने बताया कि बाप-बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने आवेश में आकर पिता की हत्या कर दी। जब घरवालों ने उससे पूछा कि “क्या तुमने ही पिता को मारा है?”, तो उसने जवाब दिया: “हां…मैंने ही पिता का मर्डर किया है।”

pop ronak

मर्डर की बात बताने के बाद योगीराम फरार हो गया था, लेकिन बज्जू थाना पुलिस ने देर रात उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 28 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोपीराम के शव को कब्र से दोबारा बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया, जिससे हत्या की पुष्टि हो सके।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *