भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, जन समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता’ – योगिता शर्मा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव-अभियोग विभाग की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 दिसंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव-अभियोग विभाग की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचीं। यहां गंगा विहार कॉलोनी, सुजानदेसर में विभाग की एक सभा का आयोजन किया गया, जहां अनेक कार्यकर्ताओं ने माला और साफा-शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नंदलाल गहलोत को अभाव-अभियोग विभाग के शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। अपनी घोषणा के दौरान उन्होंने कहा कि यह विभाग सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त शहर अध्यक्ष नंदलाल गहलोत पूरी सक्रियता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा सरकार पर विफल होने का आरोप
योगिता शर्मा ने अपने संबोधन में राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्थानीय जनता के अभाव-अभियोग के मुद्दों पर धरातल पर संघर्ष करें और उनके निराकरण के लिए आवाज बुलंद करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं का निरंतर संघर्ष कर निराकरण करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने ‘छोटी काशी’ की इस धरा पर योगिता शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा जी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी मुस्तैदी से निभा रही हैं और हर जिले का दौरा कर सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि योगिता शर्मा के नेतृत्व में विभाग मजबूत होगा और संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी, जिससे राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्थानीय नेताओं ने समस्याओं को उठाया
नव नियुक्त शहर अध्यक्ष नंदलाल गहलोत ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वह योगिता शर्मा के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि अभाव-अभियोग विभाग जनता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनता का कार्य करें। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बीकानेर नगर निगम को ‘नकारा’ साबित बताते हुए कहा कि टूटी सड़कों, गड्ढों और सिविल लाइन की समस्याओं के कारण आवागमन बाधित है और जनता का हाल बेहाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और सरकार की नींद खोलने का काम करने को कहा। पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अशोक गहलोत की पूर्ववर्ती सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी करने का आरोप वर्तमान सरकार पर लगाया।

कार्यक्रम का संचालन श्याम तंवर ने किया और उन्होंने योगिता शर्मा को स्थानीय मुद्दों पर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सेवा दल के लाल गहलोत, कांग्रेस नेता मिलन गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन चौधरी, युवा नेता अजय जेदिया, मुकेश माली, सांवरमल सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी, प्रेम दईया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और मातृ शक्ति मौजूद रही।
=======================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *