मूलभूत सुविधाएं न दे पाना शासन-प्रशासन की विफलता: मदनगोपाल मेघवाल

कांग्रेस पार्टी ने कुचीलपुरा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 दिसंबर। बीकानेर शहर में सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कुचीलपुरा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो साल के शासन में बीकानेर की जनता लगातार सड़क, नाली और शुद्ध पेयजल के लिए बिजली की सुचारू आपूर्ति की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार, बीकानेर पूर्व और पश्चिम के दोनों भाजपा विधायक तथा निगम में भाजपा बोर्ड की अनदेखी के कारण जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए लाचार नज़र आ रही है। श्री मेघवाल ने स्पष्ट कहा कि जनता को उसकी मूलभूत सुविधाओं का न मिलना शासन और प्रशासन की विफलता का परिचायक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह विरोध प्रदर्शन एक सांकेतिक विरोध है, और यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में कांग्रेस जनता को साथ लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा पर जनता को बरगलाने का आरोप
पूर्व जिला अध्यक्ष बीकानेर शहर एवं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने भी विरोध प्रदर्शन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता को बरगलाकर वोट हासिल करती है और बाद में उनकी सुविधाओं से मुंह फेर लेती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

pop ronak

इस विरोध प्रदर्शन में सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली के अनुसार, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, वरिष्ठ कांग्रेसी पन्नालाल मेघवाल, महासचिव आजम अली, करणीसिंह राजपुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, अहमद अली भाटी, सचिव रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, ताहिर हसन कादरी, कर्नल शिशुपाल सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बडगूजर, मनोज गहलोत, नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *