राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन बांसवाड़ा में

अजित फाउंडेशन के मासिक संवाद में जुटेगा बुद्धिजीवियों का जमावड़ा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 दिसंबर, 2025। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 19 और 20 दिसंबर, 2025 को बांसवाड़ा के लियो इंटरनेशनल संस्थान में किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने जानकारी दी है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक शिक्षक भाग लेंगे।

pop ronak

उद्घाटन सत्र: 19 दिसंबर

प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा ने बताया कि 19 दिसंबर को दो सत्र आयोजित किए जाएँगे।
व्याख्यान माला: प्रातः 10:00 बजे ‘श्रद्धेय जयदेव पाठक स्मृति व्याख्यान माला’ का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य हनुमान सिंह जी राठौड़ मुख्य वक्ता होंगे।
उद्घाटन समारोह: उद्घाटन सत्र शुक्रवार, 19 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे शुरू होगा।
मुख्य अतिथि: राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन जी दिलावरआशीर्वचन। उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराजमुख्य वक्ता- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर
अति विशिष्ट अतिथि- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, चित्तौड़ प्रान्त के प्रांत कार्यवाह शंकरलाल माली
अध्यक्षता- राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा

समारोप सत्र: 20 दिसंबरसम्मेलन का समारोप सत्र शनिवार, 20 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी होगी।
मुख्य अतिथि एवं संबोधन- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिक्षकों को संबोधित करेंगे।
आशीर्वचन: बेणेश्वर हरि मन्दिर, साबला, डूंगरपुर के पीठाधीश्वर श्रद्धेय महंत श्री अच्युतानन्द जी महाराज
मुख्य वक्ता: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता
अति विशिष्ट अतिथि: जनजातीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर।
अध्यक्षता: प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन शिक्षकों के लिए शैक्षिक विमर्श, संगठन की मजबूती और सरकार के साथ संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *