उदयरामसर में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरीश्वरजी की भक्ति संध्या शुक्रवार को

उदयरामसर में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरीश्वरजी की भक्ति संध्या शुक्रवार को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • 26 को भरेगा विशाल मेला और संगीतमय बड़ी पूजा

बीकानेर , 24 सितम्बर। राजस्थान के बीकानेर स्थित उदयरामसर की तीन शताब्दी से भी अधिक प्राचीन दादाबाड़ी में 26 सितम्बर को भव्य मेले और संगीतमय बड़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा। सकल श्री संघ के सहयोग से श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन से एक दिन पूर्व, शुक्रवार 25 सितम्बर की शाम, दादाबाड़ी परिसर में गुरु युवा जागृति परिषद की ओर से “एक शाम दादा जिन दत सूरि गुरुदेव के नाम” भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा के अनुसार, भक्ति संगीत संध्या में जयपुर के सुप्रसिद्ध गायक अभिषेक जैन पलिवाल और दिल्ली के सारेगामा कलाकार रितिक गुप्ता अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। इस अवसर पर साध्वी मुक्ताजंना श्रीजी, साध्वी सुरक्षांजना श्रीजी, सौम्यंजना श्रीजी, चितलेहांजना श्रीजी एवं चितक्खरांजना श्रीजी शुक्रवार सुबह रांगड़ी चौक स्थित सुगनजी महाराज के उपासरे से पैदल विहार कर उदयरामसर पहुंचेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुक्रवार शाम पुरानी जेल रोड स्थित आर्य समाज स्कूल के पास से पौने सात बजे और साढ़े सात बजे विशेष बसें उदयरामसर के लिए रवाना होंगी।

pop ronak

शनिवार, 26 सितम्बर को मुख्य मेले के दिन साध्वीवृंद के पावन सानिध्य में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरीश्वरजी की विशेष संगीतमय पूजा, गुरु इकतीसा का सामूहिक पाठ और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय भजन मंडलियां भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। मेले में शामिल होने के लिए बीकानेर शहर सहित देशनोक, नोखा, लूणकरनसर, गंगाशहर, भीनासर, नाल, उदासर और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पैदल, ऊंट गाड़ों और अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचेंगे।

दादाबाड़ी परिसर में गुरुवार से ही विभिन्न स्टॉलें और सेवा शिविर सज चुके हैं। संपूर्ण परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मेले के दिन श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया और महाप्रसाद की व्यापक व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थी दादा गुरुदेव के पगलियों के साथ-साथ भगवान कुन्थुनाथजी के मंदिर में भी शीश नवाएंगे। शनिवार को गोगागेट सर्किल के पास स्थित कोचरों की दादाबाड़ी से सुबह साढ़े नौ बजे से उदयरामसर मेले के लिए निरंतर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।