एसीबी का बड़ा धमाका: 20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एसआई फरार

एसीबी का बड़ा धमाका: 20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एसआई फरार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जोधपुर, 18 दिसंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की विशेष इकाई ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया है। जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल भविष्य कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की भनक लगते ही मामले में संलिप्त एसआई प्रेमनाथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मकान विवाद से नाम हटाने का सौदा
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, चौखा गांव में एक किराए के मकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिस संबंध में राजीव गांधी नगर थाने में मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे से परिवादी का नाम हटाने और उसे राहत देने के एवज में एसआई प्रेमनाथ और कॉन्स्टेबल भविष्य कुमार ने 30 हजार रुपए की मांग की थी।

pop ronak

थाने के बाहर चलती गाड़ी में ट्रैप
एसीबी के एएसपी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया और गुरुवार को जाल बिछाया। आरोपी कॉन्स्टेबल भविष्य कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेने के लिए परिवादी को थाने के बाहर बुलाया। जैसे ही कॉन्स्टेबल ने परिवादी की गाड़ी में बैठकर रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी एसआई प्रेमनाथ को टीम की मौजूदगी का आभास हो गया और वह मौके से भाग निकला।

एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी कॉन्स्टेबल से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार एसआई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *