सैय्यद पीर हाजी दीदार बख्श चिश्ती (रह) के उर्स मुबारक पर महफिलें मिलाद में रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर

सैय्यद पीर हाजी दीदार बख्श चिश्ती (रह) के उर्स मुबारक पर महफिलें मिलाद में रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर 10 दिसंबर । सैय्यद पीर हाजी दीदार बख्श चिश्ती (रह) का पांच दिवसीय उर्स मुबारक पर शनिवार को पुरानी मस्जिद मोहल्ला डीडवानिया सिपाहीयान मे महफिलें मिलाद का आयोजन किया गया जिसमे में रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर हो गए ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरगाह के प्रवक्ता सैय्यद पीर गयूर हुसैन चिश्ती ने बताया कि महफिलें मिलाद में अल्लाह की शान में हम्द, पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (सल्ल) की शान में नात शरीफ पढ़ी गई । मस्जिद के इमाम सय्यद इमाम बख्श चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की । दोपहर में कुरानखानी तथा शाम को महफिले क़व्वाली का आयोजन किया गया । रात में जलसे मे मौलाना नसरूदीन साहब की तकरीर का आयोजन किया गया ।
चिश्ती ने बताया कि उर्स के अन्तर्गत प्रतिदिन दोपहर कुरानखानी, शाम को महफिलें मिलाद, देग, के कार्यक्रम चल रहे है । चिश्ती ने बताया कि 11 दिसंबर को बड़ा उर्स तथा 12 दिसंबर की शाम कुल की रस्म होगी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *