बाफना स्कूल में इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट शुभम ऐरी ने विद्यार्थियों से किया संवाद

बाफना स्कूल में इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट शुभम ऐरी ने विद्यार्थियों से किया संवाद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 19 दिसम्बर। बाफना स्कूल में आज एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट शुभम ऐरी थे। उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों को सेना और उसके कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि देश की रक्षा और सेवा करने वाले हमारे वीर योद्धाओं के शौर्य और उनके कर्तव्य, परिश्रम, देश प्रेम के बारे में जानकारी विद्यार्थियों को जहां रोमांचित करती वहीं उनसे प्रेरणा पाकर वे अपने जीवन में सही दिशा की तरफ बढ़ते हैं जो देश व समाज के लिए उपयोगी साबित होता है।

pop ronak

लेफ्टिनेंट शुभम ऐरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थियां कैसी भी क्यों ना हो,हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव आयेंगे पर हमें उनका डटकर सामना करना चाहिए और तब तक संघर्षशील रहना चाहिए जब तक हमें सफलता ना मिल जाये। उन्होंने सेना के प्रति अपनी दीवानगी और लगाव को विभिन्न किस्सों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुनाकर उन्हें सेना के प्रति प्रेरित और जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने लेफ्टिनेंट शुभम ऐरी का सम्मान तथा आभार प्रकट किया।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *