जैन संस्कार विधि से पुत्री का नामकरण संस्कार

जैन संस्कार विधि से पुत्री का नामकरण संस्कार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 21 दिसम्बर। गंगाशहर निवासी श्रीमती चंदा देवी- इन्द्र चन्द जी भंडारी के सुपुत्र एवं पुत्रवधू विनोद – शुभा भंडारी की नवजात पुत्री रत्न का नामकरण संस्कार पुरानी लाईन, गंगाशहर में बुधवार को सुबह 11:15 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक विनीत बोथरा, देवेन्द्र डागा और विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार सहित जैन संस्कार विधि से नामकरण का कार्यक्रम करवाया। साथ ही इस अवसर पर धार्मिक गीतिकाओं का संगान भी समवेत स्वरों में किया गया। तेयुप साथी मोहित बाफना सहयोगी के रुप में जुड़े।

pop ronak

जैन संस्कारक विनीत बोथरा द्वारा भंडारी परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने नामकरण पत्रक का वाचन किया। इस अवसर पर पारिवारिक जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *