शहर और देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कल बीकानेर में कांग्रेस का पैदल मार्च और पुतला दहन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जिला कलेकटर कार्यालय के आगे होगा विरोध प्रदर्शन सांसदों के निलंबन के विरोध में

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 21 दिसंबर। भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए जिस तरह केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों को निलंबन किया गया है जो की साबित करता है की भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रही है लड़ती रहेगी।

pop ronak

इसी संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल दिनाक 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस अलोकतांत्रिक कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत जिला अध्यक्ष देहात बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी अपनी भागीदारी निभायेंगे।

सभी कांग्रेस जन पब्लिक पार्क स्थित गंगाथियेटर के आगे एकत्र होंगे वहा से जिला कलेक्टर कार्यालय जाएंगे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *