महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 21 दिसम्बर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की भावनानुसार विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो। कुलपति महोदय द्वारा नवीन पहल की शुरूआत करते हुए विश्वविद्यालय में पीएच.डी. मौखिक अथवा प्रायोगिक परीक्षा लेने हेतु पधारने वाले विषय विशेषज्ञ/महान शिक्षाविदों के विचारों से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने हेतु व्याख्यान आयोजित कराने का निर्णय लिया गया ।
इस श्रृंखला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में विद्याार्थियों के लिए एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के संयोजक उमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं पुस्तकालय विज्ञान जगत् के शिक्षाविद् प्रो. एस.पी. सूद और विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा का अभिनन्दन किया। कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा ने प्रो.एस.पी.सूद को शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कुलसचिव ने छात्रों को पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया एवं वर्तमान समय में पुस्तकालय की उपयोगिता पर बल दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिक्षाविद् प्रो. एस.पी.सूद ने विस्तृत रूप से पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डाॅ. एस.आर. रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पाठ्यक्रम को रोजगारोन्मुखी बताया एवं अधिक से अधिक छात्रों को इस विषय से जुड़ने की बात कही।

अंत में संयोजक उमेश शर्मा ने सभी आगन्तुकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राम गोपाल चैधरी, अनिल चैधरी, सितांशु ताखर, भवानी शंकर स्वामी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *