श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल महोत्सव का दूसरा दिन; शौर्य चौधरी और वसुंधरा सियाग चमके

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल महोत्सव का दूसरा दिन;
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 जनवरी । श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन, शनिवार 10 जनवरी 2026 को खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। खेल अधिकारी श्री अनिल तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक), टेबल टेनिस और शतरंज जैसी विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि भावनात्मक स्तर पर भी व्यक्ति को सशक्त बनाते हैं। ये आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का एक सशक्त मंच हैं। वहीं, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेलों से सामूहिक चेतना का विकास होता है और यह युवाओं में रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मीडिया सह-प्रभारी फरसा राम चौधरी ने दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी में शौर्य चौधरी एवं टीम विजेता रही, जबकि नकुल भटनागर एवं टीम उप-विजेता रही। टेबल टेनिस में विशेष कोचर ने बाजी मारी और दीपक कोचर दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज की बिसात पर केशव मदान विजेता और हिमांशु नागल उप-विजेता बने।

एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबलों में शौर्य चौधरी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 100 मीटर दौड़ और गोला फेंक (छात्र वर्ग) दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशीष गहलोत दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वसुंधरा सियाग विजेता और सीता महिया उप-विजेता रहीं। वहीं, गोला फेंक (छात्रा वर्ग) में अलवीरा पुरोहित ने स्वर्ण पदक (विजेता) जीता और वसुंधरा सियाग उप-विजेता रहीं। अंत में सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *