टाइम बैंक और अपेक्स हॉस्पिटल के साझा प्रयासों से मानवता की सेवा

टाइम बैंक और अपेक्स हॉस्पिटल के साझा प्रयासों से मानवता की सेवा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नि:शुल्क शिविर में मिला CPR प्रशिक्षण और स्वास्थ्य परामर्श

बीकानेर, 24 जनवरी। सेवा के बदले सेवा और समय के सम्मान की अनूठी अवधारणा पर आधारित टाइम बैंक ऑफ इंडिया (बीकानेर चैप्टर) की मासिक बैठक और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को अपेक्स हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। इस शिविर में न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण ‘सीपीआर’ तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘समय’ ही यहां की मुद्रा: श्याम सुंदर सुथार
कार्यक्रम के प्रारंभ में टाइम बैंक के एडमिन श्याम सुन्दर सुथार ने संस्था की मूल अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि टाइम बैंक ऑफ इंडिया एक ऐसा राष्ट्रीय अभियान है, जहाँ ‘समय’ को मुद्रा माना जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बैंक में न तो कोई सदस्यता शुल्क है और न ही कोई सेवा शुल्क। यहाँ लोग एक-दूसरे को अपना कीमती समय देकर सेवाओं का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे समाज में परस्पर सहयोग और सद्भाव बढ़ता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हृदय रोग और मधुमेह की जांच के साथ CPR ट्रेनिंग
आर. के. शर्मा के अनुसार, शिविर में अपेक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क मधुमेह (शुगर) और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई ने उपस्थित लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनिंग रही, जिसमें डमी के माध्यम से ‘सीपीआर’ (CPR) विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर तत्काल जीवनदान दिया जा सके।

टाइम बैंक सदस्यों को मिलेंगी विशेष रियायतें
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. गुरजीत कौर ने अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि टाइम बैंक के साथ हुए एमओयू (MoU) के तहत संस्था के सदस्यों को विशिष्ट चिकित्सा सुविधाएं और रियायतें प्रदान की जाएंगी। ‘डॉक्टर्स टॉक’ सत्र के दौरान उन्होंने ओरल हाइजीन और डेंटल हेल्थ के प्रति भी जागरूक किया।

प्रमुख सहभागिता: इस अवसर पर टाइम बैंक टीम से एम. के. गुप्ता, मेवा सिंह, विनोद कुमार शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य, मांगी लाल सेवग, नीरज चौहान, सुनील गुप्ता, अनुराग नागर, कल्याण राम सुथार और श्रीमती सुनीता सुथार सहित अपेक्स हॉस्पिटल के डॉ. भानु प्रकाश, मोहित दीक्षित और योगेश पंवार ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में एडमिन सुथार ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *