बीकानेर में सजेगा बॉडी बिल्डिंग की 5 अप्रैल को होगी ‘समर राजस्थान चैंपियनशिप-2026

बीकानेर में सजेगा बॉडी बिल्डिंग की 5 अप्रैल को होगी 'समर राजस्थान चैंपियनशिप-2026
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 फ़रवरी । मरुधरा के पहलवानों और बॉडी बिल्डर्स के लिए बीकानेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आगामी 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम में ‘पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से होने वाली यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश के युवाओं को अपनी सुगठित देह और कसरत का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी (ट्रस्ट) के संरक्षक राजकुमार किराडू ने प्रतियोगिता का विवरण साझा करते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष (8 वर्ग), मास्टर्स (1 वर्ग) और महिला बॉडी बिल्डिंग (ओपन वर्ग) सहित कुल 10 श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसके अलावा, प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण ‘ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग टाइटल’ रहेगा, जिसमें प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

विजेताओं पर होगी धनवर्षा: ₹71,000 का मुख्य इनाम
प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की है:

प्रत्येक वर्ग में: प्रथम स्थान को ₹5,000, द्वितीय को ₹3,000 और तृतीय को ₹2,000 के साथ ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ओवरऑल विजेता: शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः ₹71,000, ₹51,000 और ₹31,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

पारदर्शिता के लिए ‘लाइव डिस्प्ले’ और बाहरी जूरी
संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों के वजन माप की प्रक्रिया को लाइव डिस्प्ले के जरिए दिखाया जाएगा। साथ ही, अन्य राज्यों से आमंत्रित तीन सदस्यीय विशेष जूरी की निगरानी में निर्णायकों की नियुक्ति की जाएगी। पूरे स्टेडियम को सीसीटीवी और लाइव स्क्रीन सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

दिग्गज खिलाड़ियों और जिम संचालकों का होगा सम्मान
इस मंच से केवल नए खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि उन दिग्गजों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2000 के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बीकानेर और राजस्थान का मान बढ़ाया है। साथ ही, जिले के जिम संचालकों के योगदान को भी सराहा जाएगा। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संगम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिससे यह प्रतियोगिता वास्तविक रूप में राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का संगम बनेगी।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *