भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संभागीय बैठक, केंद्रीय बजट को बताया अल्पसंख्यक हितैषी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संभागीय बैठक
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय में मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक आयोजित की गई। इस सांगठनिक बैठक में बीकानेर शहर, देहात सहित श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे ‘अल्पसंख्यक हितैषी’ करार देते हुए कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग के कल्याण का खाका खींचा गया है। मेवाती ने विशेष रूप से वक्फ सुधार विधेयक, शैक्षणिक छात्रवृत्तियों में वृद्धि और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कदम केंद्र सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाली समावेशी सोच को धरातल पर उतार रहे हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज भाटी, शहर महामंत्री श्याम सिंह हड़ला और प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार, इस बैठक में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख मुस्लिम प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी सांगठनिक गतिविधियों और केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *