बड़ी बिजली चोरी में 20 पोल तोड़कर 4 किलोमीटर लंबी लाइन ले उड़े चोर, जीएसएस का कार्य प्रभावित

मकान की खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बज्जू (बीकानेर), 15 फ़रवरी । बज्जू उपखंड के बीकमपुर क्षेत्र में शातिर चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। निर्माणाधीन 220 केवी जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) को बिजली आपूर्ति देने के लिए बिछाई गई लगभग 4 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस वारदात के दौरान चोरों ने बिजली के 20 सीमेंटेड पोल भी तोड़ डाले, जिससे विभाग को भारी वित्तीय और ढांचागत नुकसान हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी दी कि बीकमपुर में बन रहे 220 केवी जीएसएस को जोड़ने के लिए हाल ही में 8 किलोमीटर की नई विद्युत लाइन बिछाई गई थी। इस लाइन को बीकमपुर के ही 33 केवी जीएसएस से जोड़ा गया था और इसे तकनीकी रूप से चार्ज (बिजली प्रवाहित) भी कर दिया गया था। बावजूद इसके, चोरों ने भारी-भरकम तारों को गायब कर दिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

रात के अंधेरे में सुनियोजित वारदात
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, यह घटना 13 फरवरी की रात की बताई जा रही है। चोरों ने अत्यंत सुनियोजित तरीके से एक के बाद एक 20 पोल गिराए और उन पर लगे 4 किलोमीटर लंबे तारों को समेट कर ले गए। इस वारदात ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में तार और पोल तोड़ने की घटना बिना किसी बड़े वाहन या गिरोह के संभव नहीं मानी जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) रामगोपाल ब्राह्मण ने इस संबंध में बज्जू थाने में लिखित रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी जगदीश पंडार ने बताया कि पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच एएसआई धर्मवीर यादव को सौंपी गई है। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ कबाड़ियों और संदिग्ध गिरोहों पर नजर रख रही है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *