बीकानेर में गूँजी महिला सशक्तिकरण की गूँज, बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

बीकानेर में गूँजी महिला सशक्तिकरण की गूँज, बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह

बीकानेर, 5 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की कड़ी में गुरुवार को ‘महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र’ (WITI) में विशेष जागरूकता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने केंद्र की छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सखी केंद्र (One Stop Centre), महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र और लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया, ताकि संकट के समय या आर्थिक संबल के लिए महिलाएँ इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही पर्यवेक्षक रश्मि कल्ला ने एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बेहतर खान-पान और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रशिक्षकों द्वारा ‘महिला हुनर’ के तहत किए जा रहे कार्यों का जीवंत प्रदर्शन (Demo) भी किया गया। विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी और फोल्डर प्रदान किए गए। इस अवसर पर सखी केंद्र के प्रबंधक, विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रशासन का यह साप्ताहिक अभियान 8 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *