हजारों विद्यार्थियों ने ड्राइंग के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हजारों विद्यार्थियों ने ड्राइंग के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी
  • 10 मार्च को पलाना में होगा अगला मुकाबला, मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की पहल

बीकानेर, 5 मार्च । मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए नि:शुल्क ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और सामान्य ज्ञान (GK) प्रतियोगिता का भव्य आगाज किया गया। इस अभियान की शुरुआत शेरुणा गांव स्थित माँ भगवती शिक्षण संस्थान से हुई, जहाँ हजारों विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में माँ भगवती संस्थान के साथ-साथ रामसा पीर शिक्षण संस्थान, श्री महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान और नरसी कर संस्था के विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता के सह-संस्थापक करण सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए ‘प्रदूषण हटाओ-पर्यावरण बचाओ’ और ‘जल संरक्षण’ जैसी महत्वपूर्ण थीम रखी गई थीं। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता से पर्यावरण बचाने के संदेश को कागज़ पर उतारा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में उपहार भेंट किए गए।

pop ronak

फाउंडेशन की मंत्री आरती राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन में ओमाराम मेघवाल, रघुवीर सिंह, गोविंद सिंह (महाराणा प्रताप संस्थान) और गोविंद सिंह (नरसी कर संस्था) ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ड्राइंग के साथ-साथ जीके क्विज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों की तार्किक क्षमता को परखा गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन का यह कारवां अब आगे बढ़ते हुए 10 मार्च को पलाना स्थित रिदम पब्लिक स्कूल पहुँचेगा, जहाँ पुनः ड्राइंग और जीके क्विज का बड़ा आयोजन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *