पीबीएम अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे मिलेगी कैंसर सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा; नवनिर्मित भवन में सेवाएं शुरू

पीबीएम अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे मिलेगी कैंसर सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा;
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 मार्च 2026 (बुधवार)। बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय (सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज) में कैंसर रोगियों के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र के अंतर्गत नवनिर्मित कैंसर सर्जरी भवन में अब अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं विधिवत रूप से शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया और कैंसर केंद्र की निदेशक डॉ. नीति शर्मा सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस नए परिसर का अवलोकन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भामाशाह डागा परिवार का अनुकरणीय योगदान
इस बहुमंजिला अस्पताल भवन का निर्माण सुंदरलाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. सेठ सुंदरलाल जी डागा एवं स्व. मूलचंद जी डागा की स्मृति में किया गया है।
विस्तार: यह अस्पताल लगभग 26,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। क्षमता: इसमें 46 बेड की सुविधा उपलब्ध है। ढांचा: स्टिल्ट फ्लोर पर पार्किंग, प्रथम तल पर कैजुअल्टी व ओपीडी, द्वितीय तल पर पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और तृतीय तल पर दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) व आईसीयू बनाए गए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी और आईसीयू
सर्जिकल ऑनकॉलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि नई मॉड्यूलर ओटी और आईसीयू कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से कैंसर की जटिल और अत्याधुनिक सर्जरियां अब बीकानेर में ही सुगमता से की जा सकेंगी। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने भामाशाह ऐवन्त डागा एवं उनके परिवार का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से यहाँ विश्वस्तरीय उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने इसे क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के लिए एक मील का पत्थर बताया। अब कैंसर के मरीजों को सर्जरी, आईसीयू और रिकवरी वार्ड जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेन्द्र बोथरा, डॉ. देवी सिंह और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. घीया ने भामाशाहों और सरकार के इस साझा प्रयास को मानवता की सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *