लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में 11 महीने बाद बड़ी सफलता, 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में 11 महीने बाद बड़ी सफलता, 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 मार्च । जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित लक्ष्मीदेवी हत्याकांड में पुलिस को 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो मुख्य फरार आरोपियों, आकाश चौधरी और रोहित राजपूत को तकनीकी निगरानी और सटीक लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर दबोच लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि वारदात के बाद से ही ये आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जोधपुर और अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों में ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस की विशेष टीम और तकनीकी सर्विलांस सेल लगातार इनके मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सटीक इनपुट मिलते ही टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

pop ronak

गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2025 को तिलक नगर क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर लक्ष्मीदेवी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन भी किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से फिलहाल सघन पूछताछ की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस हत्याकांड की साजिश और इसमें शामिल अन्य कड़ियों को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। 11 महीने बाद हुई इन गिरफ्तारियों से पुलिस ने राहत की सांस ली है और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

sesumo school
sjps