अजित फाउण्डेशन के वार्षिकोत्सव में विज्ञान और संगीत का होगा अनूठा संगम

बीकानेर में 40 हजार बीघा गोचर भूमि पर गौ अभयारण्य की मांग: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को लिखा पत्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 मार्च । शहर के अंदरूनी हिस्से में पिछले तीन दशकों से युवाओं की रचनात्मकता और मानसिक संचेतना को धार दे रही संस्था ‘अजित फाउण्डेशन’ का वार्षिकोत्सव इस वर्ष 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। आचार्यों की ढाल स्थित फाउण्डेशन परिसर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में देश के विख्यात विचारक और वैज्ञानिक शिरकत करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विज्ञान और समाज’ पर मंथन और कबीर-मीरा की वाणी

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

उत्सव के पहले दिन, शनिवार 11 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे से “विज्ञान और समाज” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस बौद्धिक सत्र में जेएनयू के प्रसिद्ध विज्ञान इतिहासकार प्रो. ध्रुव रैना, जाने-माने भौतिकशास्त्री व फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. विक्रम व्यास, पर्यावरणविद् प्रो. श्यामसुन्दर ज्याणी तथा वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. राकेश हर्ष अपने विचार साझा करेंगे।

बौद्धिक चर्चा के पश्चात, रात्रि 7:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें अजित फाउण्डेशन संगीत समूह द्वारा कबीर, मीरा और वाणी गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रोताओं को अध्यात्म और लोक संगीत के अनूठे संसार में ले जाएंगी।

जंतर-मंतर की वैज्ञानिक अहमियत पर विशेष संवाद

कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि रविवार 12 अप्रैल 2026 को वार्षिक संवाद श्रृंखला के तहत एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसका विषय “जयसिंह के जंतर-मंतर की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक अहमियत” रखा गया है। मुख्य वक्ता प्रो. ध्रुव रैना होंगे, जो विज्ञान के इतिहास और दर्शन के वैश्विक स्तर पर अग्रणी विद्वान हैं। संवाद के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा, जहाँ उपस्थित जिज्ञासु सीधे विशेषज्ञ से चर्चा कर सकेंगे।

फाउण्डेशन ने शहर के प्रबुद्धजनों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों को ‘सेवगों की गली’ स्थित सभागार में इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *