हनुमान जन्मोत्सव पर गौशाला में वितरित की गुड़-लापसी

हनुमान जन्मोत्सव पर गौशाला में वितरित की गुड़-लापसी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 3 अप्रैल । शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय (शीतला गेट) की करुणा क्लब टीम और स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जीव दया का अनूठा संदेश दिया गया। इस विशेष उपलक्ष्य पर विद्यालय परिवार द्वारा श्रीरामसर स्थित बाबा रामदेव गौशाला में गायों की सेवा कर उत्सव को सेवा पर्व के रूप में मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर्थिक सहयोग और सेवा कार्य
इस पुनीत कार्य में शाला समिति के कोषाध्यक्ष भगतराम मोदी एवं उनके सुपुत्र विकास मोदी ने विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया। गौशाला परिसर में करुणा क्लब की टीम ने गायों को गुड़-लापसी और हरे चारे का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं—शैली सोलंकी, दीपिका, साक्षी गोदारा एवं खुशी मोदी—ने विशेष रूप से अंधी और अशक्त गायों को पानी, गुड़ और चारा खिलाकर अपनी करुणा का परिचय दिया।

pop ronak

अनवरत सेवा का संकल्प
कार्यक्रम का संयोजन शाला के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंधी व असहाय गायों की सेवा को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। समिति के कोषाध्यक्ष भगतराम मोदी ने बच्चों के इस सेवा भाव की सराहना की और उन्हें अनवरत परोपकार के कार्यों से जुड़े रहने का आशीर्वाद दिया।

गौशाला प्रबंधन ने जताया आभार
गौशाला प्रभारी भंवरलाल ने विद्यालय की करुणा क्लब टीम के इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में शाला के करुणा प्रभारी सौरभ बजाज ने विश्वास दिलाया कि विद्यालय की टीम भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेगी और उन्होंने सभी सहभागी विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

sesumo school
sjps