राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026 . साहित्य, समाज सेवा और मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीकानेर की प्रतिष्ठित संस्था ‘राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़’ ने अपने वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विद्वानों को आगामी 14 सितम्बर, 2026 को संस्था के वार्षिकोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान
संस्था द्वारा इस वर्ष ‘श्री मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान’ (₹21,000) के साथ-साथ डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति (हिन्दी साहित्य), श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति (उपन्यास), श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति (महिला लेखन), श्री श्याम सुन्दर नागला स्मृति (बाल साहित्य), सुरेश कंचन ओझा (इतर साहित्यिक लेखन) और श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति (समाज सेवा) के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। समाज सेवा को छोड़कर अन्य सभी पुरस्कारों की राशि 11-11 हजार रुपये नकद, स्मृति-चिह्न और शॉल निर्धारित की गई है।

pop ronak

आवेदन की पात्रता और शर्तें
संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने स्पष्ट किया कि हिन्दी सृजन पुरस्कारों के लिए पुस्तकें वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रकाशित होनी चाहिए, जबकि उपन्यास, महिला लेखन और बाल साहित्य के लिए समय सीमा 2019 से 2025 रखी गई है।

इतर लेखन: कोषाध्यक्ष रामचंद्र राठी के अनुसार, शिक्षा, चिकित्सा, विधि और कृषि जैसे विषयों पर आधारित पुस्तकें भी स्वीकार्य होंगी।

समाज सेवा: इसके लिए पिछले 10 वर्षों के सामाजिक योगदान का साक्ष्य देना होगा। राजनीतिक या वैतनिक सेवाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रतिबंध: शोध कार्य, संपादित कृतियां या अनुवाद पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही, संस्था से पूर्व में सम्मानित विद्वान अगले 5 वर्षों तक आवेदन नहीं कर सकेंगे।

30 जून तक भेजें प्रविष्टियां
आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि इच्छुक लेखक अपनी कृति की एक प्रति, संक्षिप्त परिचय और फोटो के साथ 30 जून, 2026 तक ‘मंत्री, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, संस्कृति भवन, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) 331803’ के पते पर भेज सकते हैं। पुरस्कारों की घोषणा अगस्त माह में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *