बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति का वार्षिक गणगौर उत्सव शनिवार को
बीकानेर के 538वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय 'उछब थरपणा' का भव्य आगाज 9 अप्रैल से


- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की मचेगी धूम
बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026.बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा अपनी गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखते हुए वार्षिक उत्सव ‘गणगौर 2026’ का भव्य आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। धनपत राय रोड स्थित नरसिंह भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समाज की महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


माता गवरजा की भव्य सवारी से होगा आगाज
समिति की सलाहकार प्रभारी अंजलि झंवर और उपसचिव संगीता बिनानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा से होगी। माता गवरजा की सवारी बैंड-बाजों और ताशों के साथ डागा चौक (बीके स्कूल के पास) स्थित हनुमान मंदिर से रवाना होगी। यह सवारी विभिन्न माहेश्वरी मोहल्लों से गुजरती हुई नरसिंह भवन पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद समिति द्वारा ‘खोल भराई’ की रस्म अदा की जाएगी।


मुख्य अतिथि और भव्य आयोजन
महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया देवी राठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्य समारोह शाम 5:00 बजे शुरू होगा, जिसमें माहेश्वरी समाज के प्रमुख श्री नरसिंह मिमानी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपाध्यक्ष अंजू लोहिया और सचिव अनुभा बागड़ी ने जानकारी दी कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
प्रतिभा प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं
सांस्कृतिक मंत्री अंजली चांडक और उषा लड्ढा के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं, युवाओं और नन्हे बच्चों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संगठन प्रभारी रेखा लोहिया और निवर्तमान सचिव चंद्रकला कोठारी ने बताया कि इस दौरान दो प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता: महिलाएं पारंपरिक राजपूती परिधान में अपनी आभा बिखेरेंगी।
घूडला सजावट प्रतियोगिता: प्रतिभागी घर से सजाए हुए घूडला के साथ अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।
इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।
मनोरंजन और खान-पान
प्रचार मंत्री निशा झंवर ने बताया कि उत्सव में आने वाले आगुंतकों के लिए खान-पान की विभिन्न स्टॉल्स लगाई जाएंगी। साथ ही, बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष ‘गेम जोन’ बनाया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इस उत्सव का आनंद ले सकें।
