बीकानेर के हाजी जिया उर रहमान आरिफ पुनः श्रीगंगानगर और डॉ. राजेंद्र मुंड को मिला पाली का सांगठनिक प्रभार

बीकानेर के हाजी जिया उर रहमान आरिफ पुनः श्रीगंगानगर और डॉ. राजेंद्र मुंड को मिला पाली का सांगठनिक प्रभार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर। 3 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को गति देने के लिए बीकानेर के दो कद्दावर नेताओं पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नई नियुक्तियों में बीकानेर से प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ को पुनः श्रीगंगानगर जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश महासचिव डॉ. राजेंद्र मुंड को पाली जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हाजी जिया उर रहमान आरिफ को दोबारा श्रीगंगानगर का प्रभार मिलने और डॉ. मुंड को पाली की जिम्मेदारी मिलने पर बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा सहित अनेक नेताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रतिफल बताया है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इन नियुक्तियों पर खुशी जाहिर करते हुए इंडियन यूथ पावर के प्रदेश महासचिव प्रदीप शर्मा, पवन पुरी के अध्यक्ष नितेश पांडे और वार्ड 53 के अध्यक्ष आबिद अली भुट्टो ने दोनों नेताओं को बधाई दी। शुभकामनाएँ देने वालों में इंडियन यूथ पावर के हसन भाटी, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, सोनू खान, मोहम्मद असलम, नवाब अली, अविनाश राठौड़ और शहजाद भुट्टो सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि इन दोनों अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में संबंधित जिलों में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *