महिला शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती पर ऐतिहासिक ‘समरसता संकल्प समारोह’ होगा

महिला शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती पर ऐतिहासिक ‘समरसता संकल्प समारोह’ होगा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 11 अप्रैल। 19वीं शताब्दी में महिला शिक्षा, समानता और समाज सुधार की अलख जगाने वाले महान युगपुरुष महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती आज बीकानेर में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि पहली बार ‘सर्वसमाज’ एक मंच पर आकर फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माली सैनी समाज समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘फुले समरसता संकल्प समारोह’ आज सायं 5 बजे गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत ने बताया कि अब तक महात्मा फुले की जयंती सीमित वर्गों तक ही केंद्रित रही है, लेकिन इस बार नवाचार करते हुए बीकानेर की 55-60 सामाजिक संस्थाओं और हर समाज के लोगों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में समानता के भाव जगाना और महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

pop ronak

वरिष्ठ राजनेता और समाजसेवी होंगे शामिल

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश कुमावत और बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा।

तैयारियां और जनसंपर्क

समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह की सफलता के लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क सभाएं आयोजित की गईं। तैयारियों को अंतिम रूप देने में गोपाल गहलोत, सोहनलाल प्रजापत, गोपाल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, रजनीश जोशी और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है। आयोजकों का मानना है कि संगठित समाज और शिक्षित नारी से ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है, और महात्मा फुले के विचार इस दिशा में आज भी सबसे प्रासंगिक हैं।

sjps
sesumo school