बंगाल चुनाव 2026 में कृष्णनगर उत्तर से TMC प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सोमनाथ दत्ता होंगे नए उम्मीदवार

बंगाल चुनाव 2026 में कृष्णनगर उत्तर से TMC प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सोमनाथ दत्ता होंगे नए उम्मीदवार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

कोलकाता , 10 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बड़ा झटका लगा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने नादिया जिले की हाई-प्रोफाइल सीट कृष्णनगर (उत्तर) से TMC उम्मीदवार अविनाभ भट्टाचार्य का नामांकन रद्द कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्यों रद्द हुआ नामांकन?
रिटर्निंग ऑफिसर ने ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 9A के तहत यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि भट्टाचार्य का पश्चिम बंगाल सरकार के साथ ठेकेदार के रूप में व्यावसायिक समझौता था। नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जो सीधे तौर पर सरकारी लाभ के पद पर हो या जिसके सरकार के साथ व्यावसायिक हित जुड़े हों, वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाता है।

pop ronak

TMC का ‘प्लान-बी’ आया काम
तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को पहले से ही इस कानूनी अड़चन का अंदेशा था। इसी सावधानी के चलते पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ दत्ता ने गुरुवार को ही ‘डमी’ (बैकअप) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। अब अविनाभ भट्टाचार्य का पर्चा खारिज होने के बाद सोमनाथ दत्ता ही इस सीट से पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे।

महुआ मोइत्रा ने की पुष्टि
कृष्णनगर से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी अब पूरी मजबूती के साथ सोमनाथ दत्ता के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में मतदान होना है, जिसके नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। कृष्णनगर उत्तर सीट पर अब सीधा मुकाबला TMC के सोमनाथ दत्ता और भाजपा के तारकनाथ चटर्जी के बीच होने की उम्मीद है

sesumo school
sjps