267वें दिन भी पर्यावरण संघर्ष समिति का आंदोलन जारी, गूँजी वनस्पति बचाने की आवाज, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने दिया समर्थन

कानून संशोधन के 10 माह बाद भी रीको ने जारी नहीं की गाइडलाइन, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने की शीघ्र नीति लागू करने की मांग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 अप्रैल। शुद्ध पर्यावरण और विश्व शांति को आज के समय की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती बताते हुए पर्यावरण संघर्ष समिति का आंदोलन बीकानेर में निरंतर जारी है। कलेक्ट्रेट के सामने चल रहे इस धरने को आज 267 दिन पूरे हो गए, वहीं खेजड़ला रोही (नोखा दईया) में चल रहा धरना 632वें दिन में प्रवेश कर गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धरने को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद सज्जन कुमार बेनीवाल ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण किसी भी इंसान की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन देशों में जनता जागरूक नहीं है, वहां वनस्पति का विनाश तेजी से हो रहा है, जो वैश्विक संकट का संकेत है। बेनीवाल ने आह्वान किया कि विश्व शांति और मानव अस्तित्व को बचाने के लिए हमें प्राकृतिक वनस्पति के संरक्षण की पहल युद्ध स्तर पर करनी होगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने जताया समर्थन

आंदोलन की मजबूती तब और बढ़ गई जब मनोहर सिंह लूणा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुँचकर अपना समर्थन दिया। पूर्व पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की इस लड़ाई को जायज ठहराते हुए समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। उनके साथ असगर मोहम्मद, किशन लाल चौहान, अनोप सिंह, मेघसिंह, मोतीराम, सुखदेव व्यास सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

धरने पर मौजूद रहे प्रमुख कार्यकर्ता

पर्यावरण संघर्ष समिति के बीकानेर धरने पर आज गिरधारी कूकणा, शिवदान मेघवाल, शांतिलाल सेठिया, रामगोपाल बिश्नोई, कृष्ण कुमार बिश्नोई, और हरिराम खीचड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा पूर्व सरपंच बलराम मेघवाल, कॉमरेड मूलचंद खत्री, हनुमान महिया, हरमत अली, और हुसैन हिंदुस्तानी सहित दर्जनों पर्यावरण प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने साफ किया कि जब तक पर्यावरण संरक्षण की उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, यह शांतिपूर्ण आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

 

adv change on 24 oct 2026