बीकानेर में दिनदहाड़े लूट, अनाज मंडी में आढ़त व्यापारी के स्टाफ से 4.5 लाख रुपए छीने, बिना नंबर की बाइक पर फरार हुए बदमाश

बीकानेर में दिनदहाड़े लूट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 10 अप्रैल। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को सरेआम लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कच्ची आढ़त मंडी में दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म ‘बृजमोहन बृजवल्लभ’ के मुनीम से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरी मंडी और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैंक से लौटते समय हुई वारदात

pop ronak

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फर्म के मुनीम दुलाराम और उनके साथ काम करने वाला एक पलदार मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से करीब 4.5 लाख रुपए निकालकर पैदल ही दुकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारा और दुलाराम के हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार में बीछवाल की ओर भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध बदमाश

वारदात की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी करवाई और आसपास की दुकानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक बिना नंबर की बाइक पर तेजी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

व्यापारियों में भारी रोष

यह फर्म नटवर करनाणी की बताई जा रही है, जो कच्ची आढ़त का व्यापार करते हैं। मंडी जैसे व्यस्ततम इलाके में हुई इस बड़ी लूट के बाद व्यापारियों में असुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अनाज मंडी में गश्त बढ़ाई जाए और इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार कर राशि बरामद की जाए। पुलिस का कहना है कि टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।