आचार्य श्री महाश्रमण जी को एकलठाणा तप की भेंट

आचार श्री महाश्रमण जी को एकलठाणा तप की भेंट
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

कोयंबटूर , 8 जनवरी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आचार्य श्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रृंखलाबद्ध एकलठाणा तप की भेंट के अंतर्गत कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल ने इस तप यज्ञ का आयोजन किया। 10 प्रत्याख्यान में पांचवें क्रम का तप है एकलठाणा , इसमें आहार ग्रहण करने की अवधि एक मुहूर्त यानी 48 मिनट से अधिक नहीं हो सकती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एकलठाणा में एक स्थान पर बैठकर एक आसन में खाद्य पदार्थ एक बार में ही थाली में लेकर मौनपूर्वक आहार किया जाता है । इस कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया. स्थानीय अध्यक्ष मंजू सेठिया ने सभी तपस्वियों का स्वागत व अभिनंदन किया। दोनों उपासिका ललिता बरलोटा व सुशीला बाफना ने सबको एकलठाणा का प्रत्याखान करवाया एवं मंगल पाठ सुनाया । सभी संस्थाओ के 87 सदस्यों ने इस तप की कड़ी में जुड़कर अपने आराध्य की आराधना की।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *