अक्षय तृतीया पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में गूंजेंगे वैदिक मंत्र

अक्षय तृतीया पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में गूंजेंगे वैदिक मंत्र
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होंगे भव्य धार्मिक अनुष्ठान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर,17 अप्रैल। बीकानेर के आराध्य देव नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा तथा श्री विप्र महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस 43वें वार्षिक पूजन अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं।

pop ronak

नौ दिवसीय अखंड ज्योत के साथ जारी हैं अनुष्ठान

मंदिर के गीता मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्थापित नौ दिवसीय अखंड ज्योत का पूजन अनवरत जारी है। अनुष्ठान के मुख्य साधक और भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में विद्वान पंडितों और भक्तों द्वारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योत की आरती व भोग लगाया जा रहा है।

हाल ही में आयोजित पूजन में श्री हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी बुलाकी सेवग, अभिषेक सेवग, सीताराम कच्छावा, बलदेव व्यास, मदनलाल पुरोहित, श्याम सिंह चारण और अन्य गणमान्य जनों ने भाग लिया। रामकुमार हर्ष, देवेंद्र सारस्वत और किशन पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सक्रिय हैं।

19 अप्रैल का विशेष कार्यक्रम: ‘पाटी-पोथी’ पूजन से लेकर दीपोत्सव तक अक्षय तृतीया के दिन तड़के 4 बजे से ही मंदिर परिसर धार्मिक अनुष्ठानों से महक उठेगा। दिनभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है।

प्रातः 04:00 बजे: अखंड ज्योत पूजन, अभिषेक एवं बालभोग।

प्रातः 08:00 बजे: महायज्ञ, महाप्रसाद का भोग एवं भव्य महाआरती।

प्रातः 10:00 बजे: भगवान श्री परशुराम कथा एवं ‘विद्यारंभ संस्कार’। इसके तहत शुभ मुहूर्त में नन्हे बच्चों को पूजित पाटी, पोथी, कलम और मां सरस्वती की तस्वीर भेंट की जाएगी।

सांय 06:30 बजे: परशुराम सत्संग, भजन संध्या और रंगोली उत्सव।

रात्रि: 1100 दीपकों के साथ भव्य दीपोत्सव और महाआरती।

संस्कृति और शिक्षा का अनूठा मेल

पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने बताया कि भगवान परशुराम न केवल शस्त्र बल्कि शास्त्र के भी ज्ञाता थे। इसी परंपरा को जीवित रखने के लिए अक्षय तृतीया पर नौनिहालों को शिक्षा की सामग्री भेंट कर उनके शैक्षणिक जीवन की मंगल कामना की जाएगी। इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी नवरतन सेवग, श्याम देराश्री, महेश सेवग सहित समस्त पुजारी वर्ग पूजन में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

sesumo school
sjps