मुनिवृन्द के दर्शन हेतु श्रीरंगपट्टनम् पहुँची राजराजेश्वरी नगर तेरापंथी सभा

मुनिवृन्द के दर्शन हेतु श्रीरंगपट्टनम् पहुँची राजराजेश्वरी नगर तेरापंथी सभा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • मुनि श्री विनीत कुमार जी आदि मुनिवृन्द से लिया मंगल आशीर्वाद; विहार यात्रा की पूछी सुखसाता
  • 14 जून को बेंगलुरु नगर सीमा में प्रवेश संभावित; तुलसी-महाप्रज्ञ चेतना केंद्र में होगा भव्य स्वागत

श्रीरंगपट्टनम्/बीकानेर, 1 जून । जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के अधिनायक आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री विनीत कुमार जी, मुनि श्री आकाश कुमार जी, मुनि श्री हितेंद्र कुमार जी एवं मुनि श्री पुनीत कुमार जी के दर्शन, वंदन एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राजराजेश्वरी नगर तेरापंथी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीरंगपट्टनम् पहुँचा। इस दौरान श्रावकों ने मुनिवृन्द के चरणों में भावभीनी वंदना कर उनके आध्यात्मिक सामीप्य का लाभ उठाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विहार मार्ग की ली जानकारी, चातुर्मास पर हुई चर्चा
दर्शनार्थियों ने मुनिवृन्द की अहर्निश हो रही विहार-यात्रा की सुखसाता पूछी तथा आगामी विहार मार्ग एवं सेवा-व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुनिवृन्द के सान्निध्य में आगामी पावन चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई, जिसमें मुनिश्री ने आवश्यक पाथेय प्रदान किया।

pop ronak

14 जून को बेंगलुरु में होगा भव्य मंगल प्रवेश
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुनिवृन्द का आगामी 14 जून को बेंगलुरु नगर की सीमा में मंगल प्रवेश संभावित है। इस ऐतिहासिक और हर्षोल्लास के अवसर पर आचार्य श्री तुलसी-महाप्रज्ञ चेतना केंद्र में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां संघ द्वारा बड़े स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

श्रावकों ने श्रवण किया मंगलपाठ
इस दर्शन यात्रा के दौरान सभा के अध्यक्ष राकेश छाजेड़, नवमनोनीत अध्यक्ष कमल दुगड़, राजेश छाजेड़, गुलाब बाँठिया, देवेन्द्र नाहटा एवं अमित नौलखा सहित समाज के अनेक गणमान्य श्रावक उपस्थित रहे। श्रीरंगपट्टनम् से वापसी के समय सभी उपस्थित सदस्यों ने मुनिवृन्द के मुखारविंद से पावन मंगलपाठ का श्रवण कर आत्मिक व आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया।

sesumo school
sjps