उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल की भीषण सड़क हादसे में मौत

उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल की भीषण सड़क हादसे में मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 28 अप्रैल। जयपुर की उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। 30 वर्षीय हर्षिल का अभिनय करियर अभी परवान चढ़ ही रहा था कि जयपुर में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट ने उनके जीवन और सपनों पर पूर्णविराम लगा दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेज रफ्तार बनी काल: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ जब हर्षिल अपनी सहेली के घर से लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और एक मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज दिल दहला देने वाला है, जिसमें कार पलटने के बाद अभिनेत्री का शरीर खिड़की में फंस गया था।

pop ronak

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
मौके पर मौजूद राहगीरों और हेड कांस्टेबल कैलाश की मदद से हर्षिल को गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में आई गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अभिनय जगत में शोक की लहर
हर्षिल कालिया ने हाल ही में वेब सीरीज ‘Crime Next Door’ और कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियो के जरिए पहचान बनाई थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। मूल रूप से जयपुर के मानसरोवर (SFS कॉलोनी) की रहने वाली हर्षिल काम के सिलसिले में मुंबई और जयपुर के बीच आती-जाती रहती थीं। उनके पिता अरविंद कालिया और पूरे परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। इस घटना के बाद जयपुर के कला जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।