भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और तकनीक का समन्वय

भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और तकनीक का समन्वय
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भाजपा आईटी प्रदेश प्रभारी अविनाश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 28 अप्रैल। बीकानेर और जयपुर की राजनीतिक हलचलों के बीच भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी अविनाश जोशी की सक्रियता चर्चा में है। सोमवार और मंगलवार को जयपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में उन्होंने शिरकत की और राष्ट्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री के समक्ष आईटी विभाग की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत और संगठनात्मक चर्चा
सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अविनाश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में जोशी ने प्रदेश में आईटी, सोशल मीडिया और संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उन्होंने आगामी अभियानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को भेंट की ‘माता अहिल्या’ की जीवनी
मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण अभियान की बैठक में अविनाश जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान जोशी ने मुख्यमंत्री को अहिल्या माता के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।

वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति
प्रशिक्षण अभियान की इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राष्ट्रीय सह-प्रशिक्षण प्रभारी व सांसद बीडी शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

 

adv change on 24 oct 2026